• Home |
  • Shani Rashi Parivartan 2025

Shani Rashi Parivartan 2025

Shani Rashi Parivartan – 26th March 2025

29th March 2025 को शनि का मीन राशि में प्रवेश – 12 राशिओं पर प्रभाव

Caption: शनि 29th मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आईये जानें इस परिवर्तन का 12 राशियों पर प्रभाव।

मेष राशि (Aries): शनि के इस राशि परिवर्तन से शनि की साढ़ेसाती आरम्भ होगी। ऑफिस में कार्यभार में अधिकता होगी और स्थानांतरण के योग बनेंगें। नौकरी परिवर्तन में जल्दबाज़ी में निर्णय ना लें। अपनी भविष्य की योजना किसी पर अत्यधिक विश्वास करके शेयर ना करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृष राशि (Taurus): शनि के इस राशि परिवर्तन से धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी भी तरह के शार्ट -टर्म निवेश से बचें; लॉन्ग-टर्म निवेश कर सकते है। किसी भी नए रिश्ते में सोच-समझकर आगे बढ़ें। पारिवारिक मनमुटाव दूर हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini): शनि के इस राशि परिवर्तन से व्यापार में विस्तार होगा। ऑफिस में कार्यों को संपन्न करने के लिए एक से अधिक क्रिएटिव आइडियाज आयेंगें। प्रॉपर्टी में किये हुए पुराने निवेश से अब लाभ मिलेगा । खर्चों को सुनोयोजित तरीके से करने की आवश्यकता है अन्यथा बजट खराब हो सकता है। पार्टनरशिप के कार्यों में सोच-समझकर आगे बढ़ें।  माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer): शनि के इस राशि परिवर्तन से शनि की ढय्या समाप्त होने से कुछ राहत का अनुभव करेंगें। पिछले कुछ दिनों से अटके कार्य पूरे होंगें। पहले की अपेक्षा भाग्य सहयोगी रहेगा। ऑफिस में गुप्त शत्रुओं को पहचानकर उन पर विजय प्राप्त कर पायेंगें।  भाई-बहन से पुराना अगर कोई मनमुटाव है तो वह भी दूर होगा।  ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo): शनि के इस राशि परिवर्तन से शनि की अष्टम ढय्या आरम्भ होगी। धन, आय-इनकम के स्तोत्र रुक-रुक कर बढ़ेंगें। वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें। कुटुंब-परिवार के साथ रिश्तों को संभाल कर चलें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्राएं बढ़ सकती हैं। चिंता बढ़ सकती है लेकिन अगर कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है और दशा-अंतर्दशा सही है तो परेशान ना हों।    

कन्या राशि (Virgo): शनि के इस राशि परिवर्तन से शनि की ढय्या और साढ़ेसाती ना होते हुए भी कन्या राशि के जातक शनि के विशेष प्रभाव में रहेंगें। पार्टनरशिप के कार्यों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। प्रॉपर्टी में क्रय-विक्रय में जल्दबाज़ी में निर्णय ना ले। नई नौकरी लग सकती है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।  माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों और उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। 

तुला राशि (Libra): शनि के इस राशि परिवर्तन से अगर काफी समय से जॉब ढूंढ रहे हैं तो नई नौकरी लग सकती है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।  गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नही पाएंगे। अचानक से कुछ नए बड़े खर्च सामने आ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर खर्च करने की आवश्यकता है। भाई-बहन से रिश्ते संभाल कर चलें।  यात्रा की अधिकता होगी। हड्डियों का विशेष ख्याल रखें।  

वृश्चिक राशि (Scorpio): शनि के इस राशि परिवर्तन से शनि की चतुर्थ की ढय्या समाप्त होगी। धन, आय-इनकम के नए स्तोत्र बनेंगें। शेयर मार्किट में कुछ नए निवेश करने की योजना बनायेंगें। रिश्तों में अहम ना आने दें। बड़े भाई-बहन से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। रिसर्च / पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए समय विशेष लाभकारी है। छात्रों को घर से दूर एडमिशन मिल सकता है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है ।

धनु राशि (Sagittarius): शनि के इस राशि परिवर्तन से चतुर्थ की ढय्या का आरम्भ होगा। कुछ कार्य रुक-रुक कर आगे बढ़ेंगें। प्रॉपर्टी सम्बंधित नए निवेश से कुछ विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में कुछ नए अवसर मिलेंगें और वर्क लोड भी बढ़ सकता है। गुप्त शत्रुओं को पहचानकर उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।  स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी अनदेखा ना करें।

मकर राशि (Capricorn): शनि के इस राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती के अंतिम चरण से बाहर आयेंगें। समय विशेष लाभकारी और शुभकारी रहेगा और भाग्य का पूर्ण सहयोग अनुभव करेंगें। पुराने रुके कार्य आगे बढ़ेंगें जिससे खोया हुया कॉन्फिडेंस वापिस पायेंगें। ऑफिस में कुछ नए अवसर मिलेंगें। रिश्तों में मधुरता आएगी और मनमुटाव दूर होंगें।  यात्रा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius): शनि के इस राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती के अंतिम चरण में प्रवेश करेंगें। धन, आय-इनकम में बढ़ोतरी के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है; जितना मेहनत करेंगें उतना ही फल पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें। कुटुंब-परिवार में आपस में दूरी ना आने दें। दाम्पत्य जीवन में बिखराव ना आये इसका विशेष खयाल रखें। ससुराल पक्ष से रिश्ते मधुर बनाकर चलें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces): शनि के इस राशि परिवर्तन से शनि आप ही की राशि में प्रवेश करेंगें।  कुछ कार्यों में बाधा बढ़ सकती है और प्रगति रुक-रुक कर होगी। अति कॉन्फिडेंस में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचें।  समय आपको काफी व्यस्त रखेगा। पहले की अपेक्षा आत्मविश्वास, पराक्रम और साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में सोच-समझकर आगे बढ़ें।  दाम्पत्य जीवन का विशेष ख्याल रखें।  स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी को अनदेखा ना करें।

नोट: यह शनि का राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर प्रभाव चंद्र राशि (Moon Sign) पर आधारित गोचर के अनुसार एक सामान्य गणना है। शनि की स्थिति जानने के लिए अपने कुंडली का विश्लेषण अवश्य करवाएं।

Leave A Comment

Fields (*) Mark are Required

Recent Post

When is Hariyali Teej in 2025
Hariyali Teej 2025
July 25, 2025
Sawan 2025 Shivratri, Haryali
Sawan 2025: Start and End Dates
July 10, 2025
When is Guru Purnima 2025? Date and Day
Guru Purnima 2025
July 2, 2025