sultan games
kazino
kazino
big bass
big bass
fortune gems
fortune gems
1win app
пин ап
пин ап казино
mostbet azerbaycan
pokerdom
1вин
вавада
वार्षिक राशिफल 2026

आईये जानते हैं आने वाला साल 2026, 12 राशिओं के लिए क्या लेकर आया है!

Normal

मेष राशि (Aries) 2026

इस वर्ष भाग्य का सहयोग मिलेगा और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पहले की अपेक्षा अपने आपको परिपक्व महसूस करेंगें। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी लेंगें लेकिन पुरानी प्रॉपर्टी अगर बेचने का सोच रहे है तो सोच-समझकर निर्णय लें। बिज़नेस में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। धन, आय-इनकम में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। पहले की अपेक्षा धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगें। स्वास्थ्य का निरंतर ध्यान बनाये रखें। कुछ जातकों का टूरिंग बढ़ेगा। हो सके तो इस वर्ष लोन लेने से बचें। उपाय: पूरे वर्ष भगवान् बजरंगबली जी की उपासना करें।

Normal

वृष राशि (Taurus) 2026

इस वर्ष समय आपसे मेहनत मांगेगा और मेहनतनुसार ही भाग्य फल देगा। अच्छे क्रिएटिव आईडिया आयेंगें जिन्हें उपयोग में लाने पर आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जो जातक जॉब चेंज का प्रयास कर रहे हैं उनको जल्दी में जॉब चेंज का निर्णय नहीं लेना है। वाणी आपकी काफी प्रभावशाली रहेगी। ऑफिस में सतर्क रहने की आवश्यकता है; बहुत ज़्यादा निश्चिन्त होकर कार्य ना करें और कार्य करने में सावधानी बरतें। किसी से अपनी स्ट्रेटेजी शेयर ना करें; उसे गुप्त ही रखें। प्रॉपर्टी सम्बंधित निर्णय जल्दबाज़ी में ना लें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है। छात्रों का कॉलेज एडमिशन घर से दूर हो सकता है। हॉर्मोन्स का ध्यान बनाये रखें। उपाय: समय-2 पर छोटी कन्याओं को कुछ भेंट दें।

Normal

मिथुन राशि (Gemini) 2026

इस वर्ष ग्रह गोचर व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा लेकिन जो जातक नौकरी में हैं उनको सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ऑफिस में गुप्त शत्रुओं को पहचानें और उनसे सावधान रहे। जॉब चेंज में हड़बड़ी ना दिखाएं और सोच-समझकर निर्णय लें। मन में कुछ क्रिएटिव आईडिया आयेंगें लेकिन उनको उपयोग में लाने से पहले बड़ों से सलाह-मशविरा कर लें। जीवनसाथी के साथ मधुर पल बिताएंगें और बॉन्डिंग बढ़ेगी। संतान की उन्नित और प्रगति दिखती है। संतान के साथ पहले की अपेक्षा रिश्ते में सुधार आएगा। यह वर्ष आपको अत्यधिक खर्चों से बचकर चलने के लिए कह रहा है; बजट बनाकर ही खर्च करें। उपाय: प्रत्येक बुधवार भगवान् श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

Normal

कर्क राशि (Cancer) 2026

इस वर्ष धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को मेहनतनुसार फल मिलेगा लेकिन कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें। जॉब चेंज के प्रयास कर रहे हैं तो घर से दूर नई नौकरी मिल सकती है। ऑफिस में गुप्त शत्रुओं को पहचानकर उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई भी ऐसा कमिटमेंट ना करें जिसे बाद में पूरा करने में परेशानी आये। कुटुंब-परिवार के साथ सामजस्य बनाकर चलें और किसी के साथ मनमुटाव की स्थिति ना आने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें; विशेषकर पेट का। धार्मिक यात्राएं सम्भव हैं। उपाय: शिव चालीसा का नित्य पाठ करें।

Normal

सिंह राशि (Leo) 2026

इस वर्ष कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं और कुछ नए असाइनमेंट्स भी मिलेंगें। धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। संगीत, कला और मीडिया के जातकों के लिए समय विशेष लाभकारी है। म्यूच्यल फंड्स में लॉन्ग टर्म निवेश कर सकते हैं। पेपर साइन करने में विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाज़ी में निर्णय ना लें। संतान की उन्नति दिखती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें और रिश्ते में अहम ना आने दें। कुटुंब-परिवार का आवश्यकता पड़ने पर सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय विशेष लाभकारी है। मन में वैराग्य का भाव आये तो नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी को अनदेखा ना करें। उपाय: आदित्यहृदय स्तोत्र का नित्य पाठ करें।

Normal

कन्या राशि (Virgo) 2026

इस वर्ष भाग्य का सहयोग अनुभव करेंगें। नई प्रॉपर्टी के योग बन रहे हैं। आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी जिससे ईर्ष्या का सामना करना पड़ेगा ; पहचानकर सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में आपके ऊपर ज़िम्मेदारी बढ़ सकती है जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाये रखें और अहम ना आने दें। कुटुंब-परिवार का सहयोग कभी महसूस करेंगें और कभी एकाकीपन का भी अनुभव करेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। उपाय: अपने पर्स में हमेशा हरी इलायची रखें।

Normal

तुला राशि (Libra) 2026

इस वर्ष अपने आपको साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर पायेंगें। कुछ नए निर्णय लेंगें और कुछ नए क्रिएटिव आईडिया को उपयोग में लायेंगें। ऑफिस में सावधानी पूर्वक कार्य करें और किसी को पॉइंट आउट करने का अवसर ना दें। आपकी आय-उन्नति से ईर्ष्या बढ़ेगी लेकिन आप उस पर नियंत्रण भी कर पायेंगें। शार्ट-कट इनकम सोर्सेस से बचने की आवश्यकता है। अगर किसी नए रिश्ते में जा रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। संतान को आवश्यकता पड़ने पर मार्गदर्शन दें। छात्रों को थोड़ा ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगें। पेट का और कफ / कोल्ड से ध्यान रखें। उपाय: दुर्गा चालीसा का नित्य पाठ करें।

Normal

वृश्चिक राशि (Scorpio): 2026

इस वर्ष धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अपने आपको प्रूव कर पायेंगें। प्रॉपर्टी संबधित क्रय-विक्रय जल्दबाज़ी में ना करें ; धोखा मिल सकता है। पैतृक प्रॉपर्टी सम्बंधित विवाद मिल-बैठकर सुलझ सकता है। कोई शार्ट-कट निवेश ना करें, लॉन्ग-टर्म निवेश कर सकते हैं। अपनी कम्युनिकेशन पर ध्यान रखें और वाणी की मधुरता बनाये रखें। जीवनसाथी के साथ बॉन्डिंग बढ़ेगी और मनमुटाव ख़त्म होगा। कुटुंब-परिवार का भी पूर्ण सहयोग अनुभव करेंगें। घर के लिए नवीन साज-सज्जा की वस्तुएं लायेंगें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। संतान को आवश्यकता पड़ने पर मार्गदर्शन दें। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। उपाय: भगवान् श्री हनुमान जी को प्रत्येक मंगलवार चोला (लाल पोशाक) चढ़ाकर आरती करें।

Normal

धनु राशि (Sagittarius) 2026

इस वर्ष भाग्य का सहयोग अनुभव करेंगें। अच्छे असाइनमेंट मिल सकते हैं जिन्हे आप समय से पूरा भी करेंगें और नाम-ख्याति प्राप्त करेंगें। प्रॉपर्टी संबधित कोई निर्णय ले रहे हैं तो बजट का ख्याल रखें और लोन लेने से बचें। सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग के जातकों के लिए समय विशेष शुभ है। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय लाभकारी रहेगा। आपकी सफलता से ईर्ष्या करने वालों में बढ़ोतरी होगी इसलिए सावधान रहे। छात्रों के लिए समय विशेष शुभ है और मनमुताबिक जगह एडमिशन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की नवीन योजना बनायेंगें और उसपर अमल भी करेंगें। प्राणायाम अवश्य करें और इम्युनिटी का विशेष ख्याल रखें। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ नित्य करें।

Normal

मकर राशि (Capricorn) 2026

इस वर्ष आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा-चढ़ा रहेगा लेकिन अति कॉफिडेंस में रिश्तों में मनमुटाव ना आए ; इसका ख्याल रखें। शार्ट-कट इनकम का रास्ता ना अपनाएं; पैसे फंस सकते हैं। प्रॉपर्टी समबंधित कार्यों में एकदम से किसी पर विश्वास ना करें ; सोच - समझकर निर्णय लें। वाणी की सौम्यता ना खोएं और मधुरता बनाये रखें। ससुराल पक्ष से रिश्ते संभालकर चलें। वीज़ा का प्रयास कर रहे हैं तो वीज़ा मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। किसी नए रिश्ते में जा रहे हैं तो अत्यंत सावधानी बरतें। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगें और ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। उपाय: दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।

Normal

कुंभ राशि (Aquarius) 2026

यह वर्ष पहले की अपेक्षा अच्छे रिजल्ट्स देगा। नई प्रॉपर्टी लेने के योग बनेंगें। मेहनत करने पर इनकम में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में एकदूसरे के सहयोगी बनें। संतान की आय-उन्नति दिखती है। ससुराल पक्ष से सामंजस्य बनाकर चलें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। घर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। वाणी की मधुरता बनाये रखें। छात्रों को मनमुताबिक रिजल्ट मिलेगा। रिसर्च / पीएचडी के छात्र इस वर्ष थीसिस सबमिट कर सकते हैं। उपाय: श्री शनि देव जी का सरसों के तेल से अभिषेक करें।

Normal

मीन राशि (Pisces) 2025:

इस वर्ष प्रॉपर्टी क्रय-विक्रय की योजना बनायेंगें लेकिन अगर हो सके तो लोन ना लें और बजट बनाकर ही खर्च करें। कोई बड़ा रिस्क ना लें जैसे कि कोई बड़ा निवेश ना करें ; पैसे फंस सकते हैं। ऑफिस में वर्क लोड बढ़ा - चढ़ा रहेगा लेकिन गुप्त शत्रु भी सक्रिय होंगें; पहचानकर सावधान रहे। घर से दूर नौकरी के लिए ऑफर मिल रहा है तो अच्छे से छानबीन कर लें। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें और रिश्ते में अहम ना आने दें। माता - पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दूरदराज़ की यात्राएं बढ़ेंगीं। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि लेंगें। उपाय: श्री हरी को शुक्ल पक्ष के गुरूवार को केसर की खीर का भोग लगाएं।

shape one
Get In Touch

Appointment Date

Error: Contact form not found.

Best Astrologer in Delhi NCR

Having 20+ years of expertise, Anima Astrologer is the best astrologer in Delhi. She is the top 10 famous genuine astrologer in Delhi. Contact her now.

client satisfaction in the globaly

shape two
  • avatar
  • avatar
  • avatar
  • avatar
Emargency Help
+91-9899380854