• Home |
  • बृहस्पति का राशि परिवर्तन

बृहस्पति का राशि परिवर्तन

बृहस्पति का राशि परिवर्तन

मेष राशि (Aries): भाग्य का सहयोग मिलेगा जिससे पहले की अपेक्षा आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में परस्पर सहयोग बढ़ेगा और मधुर पल बिताएंगें। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। यात्राएं बढ़ सकती है। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि लेंगें।

वृष राशि (Taurus): धन, आय-इनकम में वृद्धि होगी। ऑफिस में कार्य सुनोयोजित तरीके से करेंगें और प्रशंसा के पात्र बनेंगें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगें। जॉब चेंज करना चाहते हैं तो नया ऑफर मिल सकता है। वाणी में पहले की अपेक्षा परिपक्वता आएगी। पिता से अगर मनमुटाव चल रहा है तो ख़त्म होगा। ससुराल पक्ष से भी रिश्ता सुधरेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रहा कुटुंब-परिवार में मतभेद भी समाप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini): समय आपको पूर्णतया सहयोग करेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलेगी। नए कार्यों की रूपरेखा बनायेंगें और क्रिएटिविटी बढ़ेगी। धन, आय-इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होगी। संतान की सफलता से गर्वित अनुभव करेंगें। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।  ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी।  कुल मिलाकर समय अच्छा है; इसका लाभ उठाएं। 

कर्क राशि (Cancer): प्रॉपर्टी सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब चेंज की सोच रहे हैं तो नया ऑफर मिल सकता है और स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। ज्योतिष के जातकों को विशेष सफलता मिल सकती है। कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर ही चलें। माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से अगर कोई प्रॉपर्टी को लेकर उलझन है तो निर्णय पर पहुँच सकते हैं। यात्राएं बढ़ेंगी। अगर कुंडली में ग्रह दशा अच्छी है तो काफी लोकप्रियता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo): पहले की अपेक्षा धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। शेयर मार्किट में लॉन्ग-टर्म निवेश कर सकते हैं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। संतान को सहयोग भी करेंगें और उनका सहयोग भी पायेंगें। संतान के प्रयासरत जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को मनमुताबिक जगह एडमिशन मिल सकता है। कुछ जातकों का विवाह तय हो सकता है। 

कन्या राशि (Virgo): नए अनुबंध और अवसर प्राप्त होंगें। धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी सम्बंधित क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। घर से दूर नई जॉब मिल सकती है। शत्रुओं को परास्त करने में आप सक्षम रहेंगें। माता के स्वास्थ्य का विषेश ख्याल रखें। कुटुंब-परिवार में काफी व्यस्त रहेंगें। 

तुला राशि (Libra): भाग्य काफी सहयोगी रहेगा।  साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी और परिपक्वता भी बढ़ेगी। शेयर्स में इन्वेस्ट कर सकते हैं। कुछ जातक किसी नए रिश्ते में आ सकते हैं। संतान के साथ रिश्तों में सुधार आएगा।  गर्भवती स्त्रियां अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छात्रों को थोड़ा ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पहले की अपेक्षा धार्मिक परिवर्तन महसूस करेंगें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): प्रॉपर्टी सम्बंधित कार्यों में जल्दबाज़ी ना दिखाएं और कोई बड़ा निवेश ना करें। कुटुंब-परिवार का सहयोग बढ़ेगा। वाणी और सोच में परिपक्वता आएगी। अगर पिछले कुछ दिनों में ससुराल से कोई मनमुटाव है तो समाप्त होगा। रिसर्च / पीएचडी के छात्र थीसिस सबमिट कर सकते हैं। बाहर का खाने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius): बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन काफी शुभ रहेगा। व्यापार में पार्टनर से ज़्यादा अपने आप पर भरोसा रखें। धन, आय-इनकम में पहले की अपेक्षा वृद्धि होगी। साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। भाई-बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की नवीन योजना बनायेंगें। पहले की अपेक्षा ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और धार्मिक गतिविधयों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगें।

मकर राशि (Capricorn): ऑफिस में अपने आपको प्रूव करने का मौका मिलेगा और कर भी पायेंगें। आप अपनी बातों को अच्छे से प्रेजेंट कर पायेंगें और आपको नोटिस भी किया जाएगा। कम्युनिकेशन में सुधार आएगा। कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं लेकिन इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। जॉब चेंज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। गुप्त शत्रु सक्रिय हो जायेंगें इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। यात्राएं बढ़ेंगीं।

कुंभ राशि (Aquarius): भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलने से साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगें। धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं। संतान को लेकर गर्वित रहेंगें और उत्साहित महसूस करेंगें। संतान के प्रयासरत जातकों को खुशखबरी मिलेगी। छात्रों के लिए समय विशेष लाभकारी है और उच्च शिक्षा के लिए मनमुताबिक जगह एडमिशन मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces): प्रॉपर्टी सम्बन्धी क्रय-विक्रय की योजना बना सकते हैं। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। ऑफिस में अपने आपको प्रूव करने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार का वातावरण सकारात्मक रहेगा और काफी सहयोग भी मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का विषेश ख्याल रखें। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। रिसर्च / पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए समय विशेष लाभकारी है। व्यर्थ की यात्रा और खर्चों से बचें।   

नोट: बृहस्पति का राशि परिवर्तन 14th May 2025 को मिथुन राशि में हो रहा है। यह राशि (Moon Sign) पर आधारित गोचर के अनुसार एक सामान्य गणना है। अपने कुंडली का विश्लेषण अवश्य करवाएं।

Leave A Comment

Fields (*) Mark are Required

Recent Post

राहु केतु का राशि परिवर्तन
राहु केतु का राशि परिवर्तन | जानिये 12 राशियों पर प्रभाव
May 18, 2025
बृहस्पति का राशि परिवर्तन
बृहस्पति का राशि परिवर्तन
May 12, 2025
Akshaya Tritiya 2025
Akshaya Tritiya 2025
April 18, 2025