• Home |
  • राहु केतु का राशि परिवर्तन | जानिये 12 राशियों पर प्रभाव

राहु केतु का राशि परिवर्तन | जानिये 12 राशियों पर प्रभाव

राहु केतु का राशि परिवर्तन

मेष राशि (Aries): धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं। भाई-बहन से रिश्ते संभालकर चलें। अच्छे-बुरे की संगति को पहचानें। संतान को ज़रूरत पड़ने पर मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। छात्रों को थोड़ा ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं; घर से दूर एडमिशन मिल सकता है। 

वृष राशि (Taurus): ऑफिस में अपने आपको प्रूव करना पड़ेगा और थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। गुप्त शत्रुओं को पहचानें और उनसे सावधान रहे। प्रॉपर्टी में निवेश में जल्दबाज़ी ना करें। कुटुंब-परिवार में अपने रिश्ते संभालकर चलें और उन्हें गंभीरता से लें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।  वाणी की मधुरता बनाये रखें। स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें। 

मिथुन राशि (Gemini): कुछ नए क्रिएटिव आइडिया आयेंगें और नए अवसर मिलेंगें। आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में पहले की अपेक्षा वृद्धि होगी।  शेयर मार्किट में लॉन्ग-टर्म निवेश कर सकते हैं। संतान की सफलता से उत्साहित महसूस करेंगें। भाई-बहन से रिश्तों में मधुरता बनाये रखें ; मनमुटाव हो सकता है। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगें। 

कर्क राशि (Cancer): ज्योतिष विद्या के जातक अपने कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगें। आर्कियोलॉजिस्ट को अपने कार्यों में काफी सफलता मिलेगी। किसी की बातों में आकर प्रॉपर्टी में निवेश ना करें; अच्छे से छानबीन कर लें। वाणी की मधुरता बनाये रखें। धैर्य की कमी दिख रही है अतः धैर्य भी बनाये रखें।   कुटुंब-परिवार के साथ रिश्ते संभालकर चलें। ससुराल पक्ष से रिश्तों में खटास आ सकती है अतः सामजस्य बनाकर चलें।

सिंह राशि (Leo): व्यापारी वर्ग पार्टनरशिप के कार्यों में बड़ा निर्णय ना लें; मनमुटाव हो सकता है लेकिन व्यापार विस्तार की योजना बना सकते हैं और नया निवेश भी कर सकते हैं। जॉब चेंज और प्लेस चेंज के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है अतः संभलकर चलें। यह परिवर्तन मेहनत बढ़ा देगा। केतु अकेलापन भी दे सकता है अतः संयम बनाये रखें और अपना आत्मविश्वास ना खोएं।

कन्या राशि (Virgo): जॉब चेंज के प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। शत्रु भी होंगें लेकिन आप उनको परास्त कर पायेंगें। पहले की अपेक्षा खर्चे बढ़ेंगें अतः बजट बनाकर ही खर्च करें। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। रिश्तों में संयम बनाकर चलें; खटास आ सकती है। ऑफिस में कुछ दोषारोपण लग सकता है अतः विशेष ध्यान रखें। 

तुला राशि (Libra): धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पहले ही जो जातक निवेश कर चुके हैं उनके लिए लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करके अपने फ्यूचर प्लान को शेयर ना करें और मन की बात भी सांझा ना करें ; धोखा मिल सकता है। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय ना लें। अच्छे-बुरे को पहचानें। छात्रों को थोड़ा ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): प्रॉपर्टी सम्बंधित कोई भी निर्णय ना लें; नुकसान हो सकता है। कर्म स्थान में अपने ऊपर अत्यधिक वर्क लोड महसूस करेंगें। कुटुंब परिवार में सामजस्य बनाकर चलें; मनमुटाव की आशंका है। माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खर्चे की अधिकता होगी अतः व्यर्थ के खर्चों से बचें। वाहन चलाते समय अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। 

धनु राशि (Sagittarius): साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अपने भविष्य को लेकर कुछ नए निर्णय ले सकते हैं। शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं ; लाभ मिलेगा। मेहनत करें क्यूंकि भाग्य मेहनतनुसार फल देगा।  धन, आय-इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुटुंब-परिवार के साथ सामजस्य बनाकर चलें।  यात्राओं में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। 

मकर राशि (Capricorn): अगर कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएँ ; पैसे फंस सकते हैं। नौकरी में वर्क लोड काफी बढ़ सकता है। कुटुंब-परिवार के साथ मनमुटाव आ सकता है अतः बैलेंस बनाकर चलें। ससुराल पक्ष से भी अपने रिश्ते को संभालकर चलें। रिसर्च / पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए समय काफी शुभ है। पेट का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius): व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी अच्छा है लेकिन पार्टनरशिप के कार्यों में नुकसान हो सकता है अतः अपनी निर्णयक्षमता पर विश्वास बनाये रखें। कुछ नए क्रिएटिव आईडिया आयेंगें जिन्हें आप उपयोग में लायेंगें और लाभ भी प्राप्त करेंगें। वाणी की मधुरता बनाये रखें। दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है अतः सामजस्य बनाकर चलें।

मीन राशि (Pisces): जॉब चेंज के प्रयास कर रहे जातकों का जॉब चेंज हो सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। शेयर मार्किट में निवेश ना करें नुकसान हो सकता है। शत्रु विशेष सक्रिय रहेंगें। अगर कोई उलझन है तो कोर्ट-कचहरी में ना जाएँ, परेशान हो सकते हैं ; मिल-बैठकर ही सेटल कर लें। पारिवारिक वातावरण सौहाद्रपूर्ण बनाये रखें। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है अतः विशेष ध्यान रखें। 

नोट: राहु केतु का राशि परिवर्तन 18th May 2025 को हो रहा है। यह चंद्र राशि (Moon Sign) पर आधारित गोचर के अनुसार एक सामान्य गणना है। अपने कुंडली का विश्लेषण अवश्य करवाएं।

Leave A Comment

Fields (*) Mark are Required

Recent Post

Sawan 2025 Shivratri, Haryali
Sawan 2025: Start and End Dates
July 10, 2025
When is Guru Purnima 2025? Date and Day
Guru Purnima 2025
July 2, 2025
Shri-Jagannath-Rath-Yatra-2025
Shri Jagannath Rath Yatra 2025
June 18, 2025