sultan games
kazino
kazino
big bass
big bass
fortune gems
fortune gems
1win app
пин ап
пин ап казино
mostbet azerbaycan
pokerdom
1вин
вавада
  • Home |
  • हरियाली तीज 2023: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Left Sidebar

हरियाली तीज 2023: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हरियाली तीज का पर्व श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्त्व होता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान् भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियाँ पहनती हैं। लाल और मेजेंटा रंग का भी महत्त्व है। इस दिन मेहँदी लगाना अत्यधिक शुभ माना जाता है।

हरियाली तीज 2023 कब है?

इस वर्ष 19 अगस्त 2023, शनिवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:30 से शुरू होकर 09:08 तक है। दूसरा मुहूर्त दोपहर में 12:25 से शाम के 5:19 तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह के 11:58 से दोपहर के 12:51 तक है।

क्यों ख़ास है हरियाली तीज 2023?

इस वर्ष हरियाली तीज बहुत विशेष है क्युकि इस दिन रवि योग, सिद्ध योग और साध्य योग का निर्माण हो रहा है।

हरियाली तीज पूजा विधि

महिलाएं इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके नवीन वस्त्र पहनें। इस दिन व्रत रखें और सोलह श्रृंगार अवश्य करें। पूजा के लिए एक शुद्ध चौकी तैयार करें और उस पर लाल रंग का नवीन वस्त्र बिछा दें। फिर इस चौकी पर भगवान् शिव और माता पार्वती की मूर्ती स्थापित करें और भगवान् को नवीन पोशाक पहनाएं। पूजा सामग्री और नैवेद्य से भगवान् की पूजा करें। भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाएं। माता पार्वती को श्रृंगार का सामान जैसे कि चूड़ी, बिंदी, साड़ी, चुनरी इत्यादि अर्पित करें। पूजा के दौरान हरियाली तीज की कथा पढ़के या सुनके आरती ज़रूर करें। इस दिन अनेक स्थान पर मेले लगते हैं और महिलाएं झूला झूलती हैं और सावन के गीत गाती हैं। भगवान् भोलेनाथ और माँ पार्वती आप और आपके परिवार पर अपनी कृपा हमेशा बनाये रखे। हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !

Leave A Comment

Fields (*) Mark are Required