2026 में हर दिन सूर्योदय आपके लिए एक नया अध्याय लेकर आएगा। यह आने वाला वर्ष आपके लिए नई ऊर्जा का वर्ष है क्योकि यह ग्रहों के राजा सूर्य का साल है। 2025 मंगल का वर्ष था लेकिन 2026 नई शुरुआत का वर्ष है, रीस्टार्ट का साल है। Numerology के अनुसार में 2025 9 नंबर डिनोट करता है और 9 नंबर अंत है; 2026 1 नंबर डिनोट करता है जो कि बिगनिंग है।
एक नया संकल्प लेने का समय आ गया है। इस वर्ष रिश्ते जोड़ लीजिए, माफ़ कर दीजिये या माफ़ी मांग लीजिये। या फिर let go करके आगे बढ़ें। यह 2026 सेल्फ रेस्पेक्ट का year है।
आज मैं आपको बताने जा रही हूँ 2026 में आपको क्या बदलाव लाने चाहिए
- सुबह जल्दी उठें’; हो सके तो ब्रह्म मुहूर्त में, सूर्य देव के दर्शन करें और सूर्य नमस्कार करें
- “ॐ घृणि सूर्याय नमः ” या फिर “ॐ आदित्य नमः” का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें
- सूर्य देव के सामने श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें
- 2026 में “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ” का जाप करें
- पिता, गुरु, या पिता तुल्य व्यक्ति जैसे कि ताऊ, चाचा से रिश्ते मधुर रखें; उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेकर घर से निकलें
- अपने सीनियर्स से या फिर बॉस से भी रिश्ते मधुर करके चलें और उनकी निंदा ना करें
- समय की वैल्यू करें और disciplined रहे क्योकि सूर्य देव को discipline और समय से कार्य करना पसंद है
- अपने कार्यों को बिलकुल भी ना टालें और समय से पूरा करें
- किसी भी रिश्ते को ग्रांटेड ना लें
- जहां तक हो सके 2026 में लोन लेने से बचें
- सरकारी नियम बिलकुल भी ना तोड़ें
- योगा, मैडिटेशन करें
- समय-समय पर सूर्य की रौशनी में बैठें ; विटामिन डी कि कमी को पूरा करें ; सूर्य ही तो best नेचुरल सोर्स है विटामिन डी का
- सुबह-सुबह साफ़-सफाई करके घर के खिड़की दरवाज़े खोलें और सूर्य की रौशनी को घर के अंदर आने दें
सूर्य है तो हम हैं। सूर्य देव की उपासना करें और सूर्यवंशी प्रभु श्री राम के नाम का जाप regularly करते रहे; इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन में नए बदलाव और success लाएं | हम कामना करते हैं आपके जीवन में भी सूर्य की तरह चमक आय और आने वाला 2026 आपके लिए सुखमय हो!